राघोपुर: रुस्तमपुर थाने की पुलिस ने रुस्तमपुर घाट के निकट से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
रूस्तमपुर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रुस्तमपुर घाट के निकट से 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किया गया तस्कर रुस्तमपुर निवासी देवेंद्र दास का पुत्र सुधीर कुमार बताया जा रहा है। रुस्तमपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि तस्कर को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेजा गया है।