राघोपुर: रुस्तमपुर थाना की पुलिस ने सुकुमारपुर दियारा में 10 देसी शराब की भट्टी को किया ध्वस्त,3500 लीटर कच्चा जावा नष्ट
रूस्तमपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सुकुमारपुर दियारा में अभियान चला कर 10 देसी शराब की भट्टी को ध्वस्त किया। मौके से 3500 लीटर कच्चा जावा नष्ट कर दिया। इस दौरान पुलिस ने 110 लीटर देसी शराब बरामद किया। रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सुकुमारपुर में 10 देसी शराब की भट्टी एवं 3500 लीटर कच्चा जावा को नष्ट किया गया है।