शाजापुर: पिपलिया पाल में खेत की मेड़ को लेकर विवाद, एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर :पिपलिया पाल में खेत की मेड़ को लेकर हुआ विवाद, एक व्यक्ति के साथ तीन लोगों ने की मारपीट। बुधवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार राजगढ़ जिले के पिपलिया पाल में खेत की मेड़ को लेकर बाबूलाल निवासी पिपलिया पाल के साथ में तीन लोगों ने मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। जिसको उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।