जमुई: जिला प्रतिरक्षण कार्यालय के सभागार में कोल्ड चेन हैंडलर के संबंध में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
Jamui, Jamui | Mar 10, 2025 सदर अस्पताल स्थित जिला प्रतिरक्षण कार्यालय सभागार में सोमवार की दोपहर बाद 3:00 बजे तक कोल्ड चेन हैंडलर की सफलता को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता सिविल सर्जन डा. अमृत किशोर और डीआईओ डा. अरविन्द कुमार ने किया। इस अवसर पर 14 कोल्ड चेन प्वाइंट के अंतर्गत सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोल्ड चेन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।