जमुई: रवैय गांव में ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Mar 10, 2025 सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा चालक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार को 10 बजे रवैय गांव स्थित बरबांध तालाब में 45 वर्षीय श्रीकांत सिंह का शव मिला। श्रीकांत पिछले दो दिनों से लापता थे।स्थानीय लोगों ने तालाब में तैरते शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।