जमुई: कुहला गांव के पास ऑटो वाहन के पलटने से दो लोग घायल, उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया
Jamui, Jamui | Mar 10, 2025 कुहला गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार ऑटो असंतुलित होकर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान हीराटांड़ गांव निवासी बेबी देवी और टहकार गांव निवासी पंकज विश्वकर्मा के रूप में हुई है।