पिपरा: तेंदुई पंचायत: आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एक माह से गायब, कागजों पर बंट रहा पोषाहार, जांच की मांग
Pipra, Palamu | Apr 20, 2026 पीपरा प्रखंड के तेंदुई पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पंचायत की मुखिया उषा देवी ने औचक निरीक्षण किया,जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सकलदीपा केंद्र की सेविका पानपती देवी पिछले एक माह से अनुपस्थित हैं,और केंद्र का संचालन केवल सहायिका के भरोसे चल रहा है।