महरौनी: ग्राम चढ़रऊ स्थित कुएं में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कोतवाली महरौनी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चढ़रऊ स्थित कुएं में बुधवार सुबह के समय एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतरना मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। लोगों द्वारा तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वही मामले को लेकर मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।