टोंक: जिला परिषद सभागार में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय टोंक द्वारा मीडिया राउंड टेबल मीट का आयोजन हुआ
Tonk, Tonk | Jun 14, 2025 टोंक जिला परिषद सभागार में शनिवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय टोंक द्वारा मीडिया राउंड टेबल मीट का आयोजन किया गया।इस दौरान विभिन्न मीडिया संस्थानों के मीडिया कर्मी मौजूद रहे।इस मौके जिला परिषद सीईओ परशुराम धानका, जल संसाधन विभाग अधिशासी अभियंता निरंजन लाल मीणा, पीएचडी अधीक्षण अभियंता राजेश गोयल सहित अन्य उपस्थित रहे।