कानपुर: शास्त्री नगर में देर रात मुंडन पार्टी के दौरान गोली चलने के मामले में एसीपी स्वरूप नगर ने दी जानकारी
09 तारीख की रात्रि को काकादेव थानाक्षेत्र के शास्त्रीनगर में देर रात मुंडन पार्टी के दौरान डांस करने से मना करने हुए विवाद में बाइक सवार द्वारा सड़क किनारे खड़े अधेड़ को गोली मारने के प्रकरण के सम्बन्ध में सहायक पुलिस आयुक्त स्वरुपनगर नगर ने गुरुवार सुबह 9:00 बजे जानकारी देते हुए बतायाकी घायल का इलाज जारी है वह खतरे से बाहर हैआरोपी की तलाश की जा रही है