अंबाह: जनपद पंचायत अम्बाह में बवाल! सीईओ देबेन्द्र जैन को हटाने की मांग, सरपंचों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
Ambah, Morena | Feb 4, 2026 जनपद पंचायत अंबाह के सीईओ देवेन्द्र जैन को हटाने की मांग को लेकर सरपंचों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। सरपंचों ने आरोप लगाया कि अधिकारी की अनुपस्थिति और व्यवहार से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही वित्तीय स्वीकृति और मनरेगा भुगतान में अवैध मांग के आरोप भी लगाए गए हैं।