चंदौली जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के गौतम नगर वार्ड 12 में अनियंत्रित बुलेट बाइक ने घर के बाहर टहल रहे नागेंद्र प्रताप सिंह व उनके पुत्र अंश प्रताप सिंह(12) और तेज प्रताप सिंह (10) को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ने बताया बुलेट सहित चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।