चित्तौड़गढ़। शहर में दिनदहाड़े 5 लाख रुपये की लूट से हड़कंप मच गया। ईदगाह के पीछे बाइक और स्कूटी पर आए 4 बदमाशों ने युवक को धक्का देकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। लूट के दौरान युवक के सिर में चोट भी आई। पीड़ित किशन सेन और संजय सालवी सहनवा से 5 लाख रुपये लेकर आए थे।