कटोरिया: सावन मेला में धौरी से दुम्मा तक डेडिकेटेड फीडर से होगी विद्युत आपूर्ति, मुख्य अभियंता ने कार्यों का निरीक्षण किया।
Katoria, Banka | Jul 2, 2026 सावन मेला 2026 में बांका जिला के धौरी से दुम्मा तक कांवरिया पथ पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए चार डेडिकेटेड फीडर बनाए गये हैं। जिसका कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। गुरुवार को मुख्य अभियंता राजकुमार प्रसाद द्वारा कार्यों का निरीक्षण कर समीक्षा की गयी। साथ ही जल्द से जल्द कार्य पुर्ण करने को लेकर जरुरी निर्देश दिए।