प्रवेश पत्र में त्रुटि के कारण बांसडीह में एक छात्र को बुधवार के दिन 2 घंटे तक भटकना पड़ा। मामले की जानकारी होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक के हस्तक्षेप के बाद प छात्र को अनुमति मिली। पीड़ित छात्र को प्रवेश पत्र पर मेल के जगह फीमेल अंकित हो गया था ।डीआईओएस ने बताया कि तकनीकी त्रुटि से छात्र को परेशानी हुई ।किसी भी छात्र को दिक्कत नहीं होने दिया जाएगा।