चित्तौड़गढ़ जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) टीकाकरण अभियान तेज हो गया है। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अपील के बाद एक दिन में 306 बालिकाओं को वैक्सीन लगाई गई। अब तक कुल 1425 बालिकाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। चिकित्सा विभाग द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।