खगड़िया: मेन रोड के ज्वेलर्स दुकान से जेवरात लेकर भागने वालों का सीसीटीवी फुटेज वायरल
नगर थाना क्षेत्र के मेन रोड में ज्वेलर्स दुकान से लाखों के जेवरात लेकर भागने के मामले में संदिग्धों का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक दिन पहले एक व्यक्ति ने एक सोने के दुकान पर जेवरात देखने के दौरान दुकानदार पर नशीली पदार्थ छिड़कर बेहोश कर दिया। फिर दुकान से लाखों के जेवरात लेकर चंपत हो गया। दुकान में लगे सीसीटीवी में वीडियो कैद हो गया.