*"निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगा नया पर्ची काउंटर: पूर्व मंत्री कृपलानी ने रात्रि निरीक्षण कर दिए 3 बड़े निर्देश"*
*जयपुर/निंबाहेड़ा, कमलेश आमेटा
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक *श्रीचंद कृपलानी* ने देर रात्रि को *निंबाहेड़ा जिला अस्पताल* का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी डॉक्टर *दशरथ आंजणा* सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
कृपलानी ने *ICU वार्ड, इमरजेंसी रूम और अन्य वार्डों* का जायजा लेकर अस्पताल में संचालित *हेल्थ मशीनरीज, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य संसाधनों* की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को दिए 3 बड़े निर्णय: दिए गए, नया पर्ची काउंटर अतिशीघ्र शुरू किया जाए
मरीजों को लाइन की परेशानी से राहत देने के लिए अस्पताल परिसर के *आउटर में नवीन पर्ची काउंटर* शुरू करने की बात कही ।
. पार्किंग, जल और सफाई व्यवस्था को बनाए रखा जाए*
अस्पताल की *पार्किंग व्यवस्था, जल व्यवस्था और सफाई व्यवस्था* को सुदृढ़ पाए जाने पर कृपलानी ने प्रबंधन की तारीफ की और इसे निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि पिछले लम्बे अर्से से परिसर में *वाहन चोरी की घटनाओं में कमी* आई है। कृपलानी ने सुरक्षा को और पुख्ता करने को कहा।
"जिला अस्पताल आम जनता की सबसे बड़ी जरूरत है। यहां मरीजों को समय पर और बेहतर सुविधा मिले इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। नई सुविधाएं शुरू कर मरीजों को राहत दी जाए।"
विधायक के रात्रि निरीक्षण से अस्पताल कर्मियों में सक्रियता देखी गई। मरीजों और परिजनों ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।