खेरागढ़: खेरागढ़ के पुल वाले हनुमान मंदिर से 51 किलो का घंटा चोरी, श्रद्धालुओं में बढ़ा रोष
आगरा के खेरागढ़ स्थित प्रसिद्ध पुल वाले हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोर मंदिर से करीब 51 किलो वजनी पीतल का घंटा चोरी कर ले गए। सुबह 10 बजे मिली जानकारी में बताया गया कि चोर एक अन्य 51 किलो के घंटे को भी ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन किसी आहट के चलते उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। सुबह मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं को घटना की जानकार