नईसराय: केन में भरकर कच्ची शराब बेच रहा युवक नई सराय पुलिस के हत्थे चढ़ा
शुक्रवार शाम लगभग पांच बजे नई सराय पुलिस ने एक युवक को कच्ची शराब बेचते हुए पकड़ा है। बताते हैं कि, युवक एक केन में हाथ भट्ठी से बनी शराब लेकर बेचने जा रहा था। लेकिन इसी दौरान पुलिस को भनक लग गई और युवक को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में समूचे जिले में अवैध रूप से शराब बेचने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।