उचकागांव: उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गाँव में हिस्से के विवाद में महिला को पीटकर किया घायल
उचकागांव थाना क्षेत्र के साथी गांव में हिस्से के विवाद को लेकर घर के ही कुछ लोगों ने 22 वर्षीय महिला हमीदा खातून को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। जब महिला अपने घर में खाना बनाने जा रही थी। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चों के साथ अकेले ही घर पर रहती है। उसके पति दूसरे प्रदेश में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।