उचकागांव: उचकागाँव के हरपुर आंगनबाड़ी केंद्र से पोषाहार का चावल और अन्य सामान चोरी
उचकागांव थाना क्षेत्र के हरपुर पूरब टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 28 से चोरों ने ताला तोड़कर पोषाहार के लिए रखे चार बोरा चावल, गैस सिलेंडर, दूध का झोला, पोषाहार वितरण पंजी सहित अन्य सामान चुरा लिया। आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला देवी ने केंद्र बंद कर अपने घर गई थीं। सुबह केंद्र का टूटा ताला और दरवाजा देखकर उन्हें चोरी की जानकारी हुई।