उचकागांव: प्रखंड की नौ पंचायतों में बने 10 खेल मैदानों का हुआ उद्घाटन; त्रिलोकपुर में बीडीओ व मुखिया ने किया शुभारंभ
उचकागांव प्रखंड के नौ पंचायतों में बने 10 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का उद्घाटन गुरुवार दोपहर 12:30 बजे राज्य सरकार के निर्देश पर किया गया। मुख्य कार्यक्रम त्रिलोकपुर पंचायत के राजापुर में उत्क्रमित माध्यमिक सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुआ, जहां बीडीओ कुमार प्रशांत और मुखिया सुरेंद्र राम ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।