उचकागांव: सलेमपट्टी में मेहंदी की पत्तियां तोड़ने पर महिला की पिटाई
उचकागांव थाना क्षेत्र के सलेमपट्टी गांव में मेहंदी की पत्तियां तोड़ने पर पट्टीदारों ने महिला मोबिना खातून को लाठी डंडे एवं ईट से हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया। वही उसके गले में पहनने का लॉकेट को भी छीन लिया गया। घायल महिला का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हथुआ में कराया गया। विभिन्न मामलों में गिरफ्तार सभी को किया गया न्यायालय में प्रस्तुत.