उचकागांव: उचकागांव में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी कर दो लोगों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा
उचकागांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस में सूचना के आधार पर छापेमारी कर अलग-अलग मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के जलालदी टोला गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे आरोपित हरिशंकर साह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि श्यामपुर गांव से पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपित अंजन मांझी को गिरफ्तार किया.