परिहार: नेपाल के जंगल से निकले बंदरों का परिहार में धावा, घरों में घुसकर मचा रहे उत्पात
नेपाल के जंगलों से भटककर आए करीब आधा दर्जन बंदरों ने परिहार प्रखंड के ग्रामीण इलाकों में दस्तक दे दी है। बंदरों का झुंड कभी घरों की छतों पर तो कभी गलियों में घूमता नजर आ रहा है। कई घरों में घुसकर बंदरों ने उत्पात मचा रखा है। अचानक बंदरों के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल है। लोग अपने घरों में सामान बचाने और बंदरों से दूरी बनाए रखने को लेकर सतर्क