चन्द्रपुरा: चंद्रपुरा के एक क्वार्टर में दिनदहाड़े चोरी, 45 लाख के गहने और 1 लाख नकद गायब
चंद्रपुरा थाना क्षेत्र की डीवीसी आवासीय कॉलोनी स्थित एफ/डी-5 में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। चोरों ने स्व गोपाल सिंह की पत्नी डोली सिंह के घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर करीब 45 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग एक लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल है। जान