पताही थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन को लेकर पताही पुलिस द्वारा रविवार को थाना चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष बवन कुमार ने स्वयं किया। जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई।