अतर्रा: प्रसव के दौरान लापरवाही का आरोप, नवजात की मौत; अवैध क्लिनिक किया गया सीज
Atarra, Banda | Apr 12, 2026 बिसंडा थाना क्षेत्र में प्रसव के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही से नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने क्लिनिक संचालक व स्टाफ पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित क्लिनिक को सीज कर दिया।