तमकुही राज: बहादुरपुर में NH 28 के किनारे लेखपाल की सूझबूझ से सुलझाया गया जमीनी विवाद
बहादुरपुर में एनएच 28 पर स्थित एक जमीनी विवाद का मामला काफी दिनों से चला आ रहा था। जिसे तहसील प्रशासन के निर्देश पर लेखपाल राजन राय ने क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की मध्यस्थता और सरकारी अभिलेख के अनुसार पैमाइस कर दोनों पक्षों की सहमति से समाप्त करवा दिया है। उक्त विवाद को लेकर पूर्व में भी कई बार विवाद को खत्म करने का प्रयास हुआ था। लेकिन सहमति नहीं बन पाई थी।