तमकुही राज: तमकुहीराज में पत्रकारों ने सीतापुर के पत्रकार की हत्या को लेकर राज्यपाल को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा
सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई के हत्या के खिलाफ़ त्वरित न्याय और आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब तमकुहीराज के पत्रकारों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह को सौंपा। पत्रक के माध्यम से पत्रकारों ने पत्रकार हत्याकांड की निष्पक्ष जांच एवं पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।