तमकुही राज: तमकुहीराज में तहसीलदार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, कुल 21 मामलों में 2 का निस्तारण हुआ
तमकुहीराज तहसील सभागार में तमकुहीराज के तहसीलदार जितेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता व नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा की मौजूदगी में तहसील सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे कुल 21 मामले आये। जिसमें 02 मामले का मौके पर निस्तारण करा दिया गया। इस दौरान राजस्व के 11, पुलिस के 04, विकास के 02 व अन्य विभागों से सम्बंधित 04 मामलों सहित 21 मामले आये थे।