तमकुही राज: लतवाचट्टी बड़ी गण्डक नहर में मिला प्रेमिका का शव, प्रेमी पर रात में घर से फरार होने का आरोप
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के फोरलेन पर स्थित लतवाचट्टी बड़ी गण्डक नहर में एक युवती का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुँची तमकुहीराज पुलिस ने शव को बड़ी गण्डक नहर से निकलवा कर उसकी पहचान कराई। फिर विधिक कार्रवाई पूरी कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता का आरोप है कि युवती को उसी के गांव के कुछ युवक भगा कर ले गये थे। जिसे दिन में पकड़कर घर लाया गया था।