Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
sunilhdi007
35
हरदोई: पूराबहादुर गांव में किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शर्ट पर लिखा था लेखपाल का नाम, पुलिस जांच में जुटी
Hardoi, Hardoi
| May 9, 2026
#crime
#national
#death
MORE NEWS
एक बार फिर डराने लगीं गंगा
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026
कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था देखने सकहा मंदिर पहुंचे एसपी
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026
एसपी हरदोई ने सकाहा मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा हरदोई/आगामी सावन माह एवं महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज मंगलवार को पुलिस अधीक्षक हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध सकाहा मंदिर का दौरा किया। जानकारी के अनुसार हरदोई के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित थाना पुलिस व अधिकारियों को कड़े इंतजाम करने तथा मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।एसपी ने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रहे।
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026
हरदोई में दबंगई का LIVE VIDEO,सड़क पर अधेड़ को गिराकर चप्पलों-थप्पड़ों से पीटा,तमाशबीन बने रहे लोग उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के मल्लावां थाना क्षेत्र में दबंगई का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में कुछ लोग बीच सड़क पर एक अधेड़ व्यक्ति को गिराकर बेरहमी से थप्पड़ों और चप्पलों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे,लेकिन किसी ने बीच-बचाव की कोशिश नहीं की। जानकारी के अनुसार, घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम पुरबावा स्थित देशी शराब के ठेके के सामने की बताई जा रही है वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अधेड़ व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ है जबकि कुछ लोग लगातार उस पर थप्पड़ों और चप्पलों की बारिश कर रहे हैं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है वायरल वीडियो के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मारपीट करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।मल्लावां कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला शराब के नशे में हुई मारपीट का प्रतीत हो रहा है उन्होंने कहा कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जा रही है पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जहर खाने की आशंका हरदोई अतरौली। थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीया विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मंगलवार दोपहर हरदोई मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के बिजौली गांव निवासी फूल कुमारी (20) के रूप में हुई है। मृतका के पिता श्रीराम ने बताया कि फूल कुमारी की शादी दो वर्ष पूर्व जुगराजपुर निवासी अजय के साथ हुई थी। उसके परिवार में पति और एक वर्ष की मासूम बेटी है। मृतका के पिता श्रीराम और उनकी पत्नी हीरामणि दिल्ली में मजदूरी करते हैं और हाल ही में गांव वापस लौटे थे। अस्पताल ले जाते समय बिगड़ी हालत परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह फूल कुमारी की अचानक तबीयत खराब हो गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एंबुलेंस से कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे डॉक्टरों ने फूल कुमारी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2026