कोल: जलाली मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार दो दोस्त घायल, एंबुलेंस लेकर पहुंचे अस्पताल, एक की हालत नाजुक
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके के जलाली मोड़ की है।जहां अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो दोस्तों को रौंद दिया। हादसे में बाइक पर सवार दोनों दोस्त घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ के जिला अस्पताल मलखान सिंह पहुंचाया। जहां डॉक्टरों के द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया।