कोल: मडराक में चलती प्राइवेट बस में किशोरी के साथ छेड़छाड़ पर हुआ हंगामा, दो पक्षों में हुई मारपीट
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के पुराने मथुरा बाईपास की बताई जा रही है। जहां चलती हुई प्राइवेट बस में किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने पर जमकर हंगामा हुआ। बता दें कि किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई।मिली जानकारी के अनुसार मथुरा वृंदावन से दर्शन कर बुलंदशहर जा रहे बस में छेड़छाड़ की वारदात को दबंगों के द्वारा अंजाम दिया गया।