शिवपुरी नगर: शादीशुदा महिला को प्यार में फंसा पति से तलाक करा, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, कोतवाली में मामला दर्ज
शिवपुरी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश कालोनी में निवासरत एक युवक ने पहले तो अपने से उम्र में बड़ी महिला को प्यार के जाल में फंसाया और फिर बाद में उसे शादी का झांसा देकर पति से तलाक दिलवा दिया। करीब एक साल तक उसे अपने घर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रखा। उसका दैहिक शोषण किया और जब उसका महिला से मन भर गया तो उसे घर से निकाल दिया।