प्रतापगढ़: भदरी से लालगोपालगंज के बीच रेलवे की ओएचई लाइन टूटने से 4 घंटे ठप रहा रेल संचालन
भदरी से लालगोपालगंज के बीच रेलवे की ओएचई लाइन टूटने के कारण करीब 4 घंटे तक रेल का संचालन बाधित रहा। रविवार के शाम 5:00 के आसपास रेल विभाग को यह जानकारी मिलीभदरी से लालगोपालगंज के बीच रेलवे की ओएचई लाइन टूट गई है जिस कारण से ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। इसके चलते कानपुर इंटरसिटी कानपुर पैसेंजरनौचंदी एक्सप्रेस त्रिवेणी एक्सप्रेस कुछ जगह-जगह रुकी रही।