कुटुंबा: मानस महामंडल कुटुंबा के तत्वावधान में तुलसी जयंती समारोह आयोजित, स्कूली बच्चों ने किया रामचरित मानस की चौपाइयों का पाठ
मानस महामंडल कुटुंबा के तत्वावधान में शनिवार को मिडिल स्कूल कुटुंबा में महाकवि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ हुआ। उपस्थित लोगों ने तुलसीदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान को नमन किया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने तुलसीदा