प्रतापगढ़: जयरामपुर गांव में बेड के बॉक्स में दम घुटने से मासूम की हुई मौत
जयरामपुर गाव में लुका-छिपी खेलते समय शाकिर राइन की दो वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने सोमवार दोपहर 2 बजे बताया की शनिवार को खेल के दौरान बच्ची बेड के स्टोरेज बॉक्स में छिप गई थी, जहां ऊपर भारी गद्दा होने और ऑक्सीजन की कमी से उसका दम घुट गया। काफी खोजबीन के बाद बच्ची बेड के अंदर अचेत मिली, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।