रफीगंज: रफीगंज के पचार गांव में गाली-गलौज के विवाद में पिता-पुत्र के बीच हुई मारपीट, तीन लोग घायल
रफीगंज प्रखंड के पचार गांव में रविवार की रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गाली-गलौज को लेकर पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। तीनों घायल को रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में लगी हुई है।