पटना ग्रामीण: गोप घाट पर गंगा स्नान के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, एक की मौत
पटनासिटी के दिदारगंज थाना क्षेत्र के गोप घाट पर गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे एक युवक की मौत होने की पुष्टि की गई है। गंगा में स्नान करने के क्रम में तीन युवक गंगा नदी में डूब गए। तीनों में से एक युवक किसी तरह निकलने में कामयाब हो गया। वहीं एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।