बिछिया: पैरों से लिखने वाली दिव्यांग छात्रा द्रोपती से मंडला कलेक्टर ने की मुलाकात, हौसला बढ़ाया
24 मई, रविवार शाम 5 बजे इस संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी कि,मंडला जिले के मवई विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदा टोला की दिव्यांग छात्रा द्रोपती धुर्वे जो कि दिव्यांग होने के साथ 12वीं बोर्ड परीक्षा में पैरों से लिखकर प्रथम अंक हासिल किया l उनकी इस उपलब्धि के बाद मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे छात्रा और उसके परिजन से मुलाकात कर ढाढ़स बढ़ाया है l