मुंगेर: मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से जांच की मांग की
Munger, Munger | May 23, 2026 मुंगेर में मनरेगा कार्यों में धांधली का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से की जांच की मांग मुंगेर जिले के टेटिया बंबर प्रखंड अंतर्गत तिलकारी गांव में मनरेगा योजना के तहत कराए गए कार्यों में भारी अनियमितता का मामला सामने आया है। इसको लेकर गांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवेदन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की