शिवपुरी नगर: बुरहानपुर: पत्नी 15 साल से घर में कैद, पति लाड़ली बहना के ₹80 हजार और गहने छीनकर दूसरी शादी की दे रहा धमकी
शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के बुढहानपुर गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की हरकतों से परेशान होकर न्याय की गुहार लगाई है। राधा जाटव, पत्नी मनफूल जाटव, ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन सौंपा। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे पिछले कई वर्षों से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।