नगर के व्यस्ततम स्थल महाराणा प्रताप चौराहा पर मिट्टी से भरे एक डंफर की टक्कर से बिजली का खंभा गिर गया। गनीमत रही कि खंभे की चपेट में आने से राहगीर बाल-बाल बच गए और कोई जनहानि नहीं हुई। सूत्रों के अनुसार डंफर में मिट्टी का परिवहन किया जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वाहन सड़क के बीचों बीच लगे स्टेट लाइट खंभे से जा टकराया, जिससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर गया।