करहल: करहल क्षेत्र में दबंगों ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज कर की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
करहल थाना क्षेत्र के ग्राम रतिभानपुर निवासी हरिओम पुत्र रूकम सिंह ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि वह अपने खेत पर जा रहे थे तभी गांव के दबंगों ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। जिसको लेकर पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।