खगड़िया: 52 नंबर रेल पुल से एक अधेड़ का शव बरामद किया गया, शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।
मानसी-सहरसा रेलखंड के 52 नंबर पुल के पास से पटरी से एक अधेड का शव आज चौथम पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव की पहचान कटिहार जिला अंतर्गत मोहम्मदपुर निवासी गुदर राय के पुत्र सुखदेव राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रेल पटरी पर शव मिलने की सूचना