दारू: नेशनल हाईवे-522 सिवाने नदी पुल के पास दिखा 'मॉन्स्टर लिजार्ड', राहगीरों में कौतूहल
नेशनल हाईवे-522 सिवाने नदी पुल के पास दिखा 'मॉन्स्टर लिजार्ड', राहगीरों में कौतूहल। नेशनल हाईवे-522 पर सिवाने नदी पुल के समीप एक विशालकाय 'मॉन्स्टर लिजार्ड' (बड़ी छिपकली जैसी दिखने वाली गोह) निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया। विशाल जीव को सड़क किनारे रेंगते देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों के कदम ठिठक गए।