मिहींपुरवा: कतर्निया के गेरुआ नदी में सिल्ट जमा होने की वजह से जलीय जीवों के जीवन पर संकट, सांसद ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात
कतर्नियावन्य जीव प्रभाग में स्थित गेरुआ नदी में नेपाल से बहकर आया सिल्ट जमा हो गया है। इसके चलते जलीय जीवों के जीवन पर संकट मंडरा रहा है। नदी में पानी निकासी खराब होने पर बाढ़ की स्थिति भी बन रही है। जिसको लेकर सांसद डा.आनंद गौड़ ने शुक्रवार को वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर पत्र देकर सिल्ट की सफाई करवाने की मांग की हैं।